हेमंत सरकार विवादों के लिए जानी जाएगी : दीपक प्रकाश

संवाद सहयोगी जामताड़ा झारखंड चल रही वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्च पर विफल साबित ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 07:09 PM (IST)
हेमंत सरकार विवादों के लिए जानी जाएगी : दीपक प्रकाश
हेमंत सरकार विवादों के लिए जानी जाएगी : दीपक प्रकाश

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : झारखंड चल रही वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्च पर विफल साबित हुई। यह सरकार विवादों के लिए इतिहास में जानी जाएगी। उक्त बातें मंगलवार को जामताड़ा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश की महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार बढ़ा है। एक साल में पांच लाख नौकरी का वादा कर सत्ता में आने वाली सरकार के कार्यकाल में एक भी बेरोजगार को नौकरी नहीं मिली। प्रदेश की खनिज संपदा की डंके की चोट पर लूट हो रही है जबकि यहां की जनता बुनियादी सुविधा के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की वजह से एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए सरकार विधानसभा में नमाज अता करने के लिए विशेष कक्ष आवंटित की है। यह निदनीय है। इसका पूरे प्रदेश में विरोध किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा परिसदन से निकलकर चंचला मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना कर राज्य और देश के कल्याण की कामना की। मौके पर झारखंड प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, दुमका सांसद सुनील सोरेन, भाजपा नेता सत्यानंद झा, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल आदी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ स्वागत : प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का नगर भवन दुलाडीह कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसमें रानी सती मंदिर, इंदिरा चौक, गायछांद मोड़ में लोगों की भारी भीड़ थी। कई जगह उन पर फूल की वर्षा की गई।

विस अध्यक्ष पर भी बरसे : सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने आदिवासियों के हित में काम करने का वादा कर वोट लिया था लेकिन चुनाव में हुई जीत के बाद उन्होंने एक भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को विवादित निर्णय से बचना चाहिए। उन्होंने बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता पद की मान्यता देने से भी इंकार किया है। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री सुमित शरण ने किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल मोर्चा के अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। विष्णु भैया को दी श्रद्धांजलि : बुधवार को जामताड़ा भ्रमण को पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा से औपचारिक भेंट करने पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया की पुत्री सुजाता भैया परिसदन पहुंची। सुजाता ने कहा भाजपा परिवार की पार्टी है। पिताजी ने सर्वप्रथम भाजपा के टिकट से जामताड़ा विधानसभा में भाजपा का झंडा लहराया था। दीपक प्रकाश औऱ प्रदीप वर्मा से पिताजी के काफी मधुर संबंध थे। सुजाता भैया ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद सुनील सोरेन ने दुमका रोड़ स्थित स्मारक पहुंचकर विष्णु भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके देहांत पर शोक प्रकट किया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र मंडल, मिहिजाम नगर अध्यक्ष कमल गुप्ता, सोमनाथ सिंह, संतन मिश्रा, सुकुमनी हेंब्रम, राहुल कुमार, मुकेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी