भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमे मिलती है प्रेरणा

जागरण संवाददाता जामताड़ा सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य का स्थापन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 05:10 PM (IST)
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमे मिलती है प्रेरणा
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमे मिलती है प्रेरणा

जागरण संवाददाता, जामताड़ा : सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य का स्थापना दिवस पर उपायुक्त कार्यालय के भूतल परिसर में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताजव एसपी दीपक कुमार सिन्हा, डीडीसी अनिलसन लकड़ा, निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव, स्थापना उप समाहर्ता प्रधान मांझी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी, सार्जेंट मेजर कामेश्वर राम सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त ने सभी जिलेवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती व राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति, जंगल, जमीन व आदिवासी अस्मिता के संरक्षक, महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चितन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरा‌र्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया था। भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को सांसत में डाल दिया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को साझा किया गया।

chat bot
आपका साथी