विद्यासागर के नंदनकानन बनेगा पर्यटन स्थल

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ के नंदनकानन में शनिवार को पंडित ईश्वर च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:52 PM (IST)
विद्यासागर के नंदनकानन बनेगा पर्यटन स्थल
विद्यासागर के नंदनकानन बनेगा पर्यटन स्थल

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ के नंदनकानन में शनिवार को पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने सर्वप्रथम विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की यह कर्म भूमि काफी महत्वपूर्ण है, परंतु लोगों में जागरूकता की कमी के कारण ख्याति के अनुरूप इसकी पहचान नहीं बन पाई। हम सभी को मिलकर भारत के नक्शे पर विद्यासागर को एक अपनी पहचान देनी है। विद्यासागर के नंदनकानन को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की जाएगी।

डीसी ने कहा कि पंडित विद्यासागर की ओर से यहां जो कार्य किए गए हैं, उसे यहां म्यूजियम की तरह रखा जाएगा।

---प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिला सम्मान : इसके बाद डीसी ने विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति की ओर से करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के माध्यमिक परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार के साथ नगदी 1000 का इनाम दिया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में राजकीय गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू की छात्रा एलिना हेंब्रम, कविता कुमारी मंडल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सुमित मंडल, राजीव सेन, उर्मिला हेंब्रम, मीनू मरांडी शामिल थे। मौके पर निदेशक रामवृक्ष महतो, विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के देवाशीष मिश्रा, चंदन मुखर्जी, अरुण कुमार बॉस, उज्ज्वल दुबे, महाप्रसाद दत्ता, ध्रुव दास मिश्रा, रंजित मंडल, राजेंद्र मंडल, राजाराम मंडल, श्यामदेव मंडल आदि लोग उपस्थित थे।

---सरकार नंदनकानन का विकास करें : नंदनकानन में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 201वीं जयंती पर भाजपाइयों ने भी श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नंप के पूर्व अध्यक्ष मंडल ने मांग की कि महान चितक व समाज सुधारक से जुड़े इस क्षेत्र को सरकार को योजनाबद्ध ढंग से विकास करना चाहिए। पूर्व की रघुवर सरकार ने इस पवित्र स्थान व आसपास के विकास के लिए योजना बनाई थी। साथ में महेंद्र मंडल, रणजीत प्रसाद यादव, श्यामसुंदर मंडल आदि कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित थे।

विद्यासागर की जयंती पर विद्यासागर रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों व स्थानीय समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, रंजित मंडल, रामदेव मंडल समय दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी