गांव-घर में मनी ईद मिलादुन्नबी, नहीं निकला जुलूस

संवाद सहयोगीजामताड़ा हजरत पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस जश्ने-ए- ईद मिलादुन्नबी शहर सहित स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:38 PM (IST)
गांव-घर में मनी  ईद मिलादुन्नबी, नहीं निकला जुलूस
गांव-घर में मनी ईद मिलादुन्नबी, नहीं निकला जुलूस

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : हजरत पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस जश्ने-ए- ईद मिलादुन्नबी शहर सहित संपूर्ण जिला में सादगी पूर्वक मनी। हालांकि पिछले साल की भांति इस साल धूमधाम के साथ जुलूस नहीं निकाला गया। प्रत्येक साल दर्जनों गांव से काफी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में शहर पहुंचते थे। इस बार कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन की जारी गाइडलाइन के अनुसार दूरी का पालन करते हुए अपने अपने गांव में ही त्योहार मनाया और शाम को मस्जिदों में मिलाद शरीफ का आयोजन कर पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

सभी गांव में हुजूर की आमद मरहवा आका की आमद मरहवा किनारे लगा रहे थे और उलेमाओं ने नबी की शान में नात पाक तकरीर कर लोगों को इंसानियत के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। मिलाद शरीफ में देश की तरक्की के लिए दुआ की गई। मिलाद शरीफ में तकरीर के दौरान मौलाना ने सभी को पैगंबर साहब के जन्मदिन पर मुबारकबाद देते हुए सभी मोमिनों को अपने अंदर की बुराइयों को खत्म कर अपने नबी आका सल्लल्लाहो अलेही सल्लम के नक्शे कदम पर चलने का आह्वान किया। मौके पर मौलाना इसहाक, हाफिज कमरुद्दीन, मुरताज अंसारी आरिफ हुसैन, मुस्ताक अंसारी, आरिफ अंसारी, मोबिन अंसारी, इस्लाम अंसारी, इलियास अंसारी, सद्दाम हुसैन, इरफान अंसारी, शमशेर आलम सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी