मनरेगा कर्मियों की बेमियादी हड़ताल कल से

जामताड़ा : पाच सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के 118 पंचायतों के रोजगार सेवक, बीपीओ, सह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 07:09 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 07:09 AM (IST)
मनरेगा कर्मियों की बेमियादी हड़ताल कल से
मनरेगा कर्मियों की बेमियादी हड़ताल कल से

जामताड़ा : पाच सूत्री मांगों के समर्थन में जिले के 118 पंचायतों के रोजगार सेवक, बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस बाबत कर्मियों ने सभी आला अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सुचित कर दिया है। यह जानकारी मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार सिन्हा ने दी। कहा कि मनरेगा कर्मचारियों को उच्चतम व उच्च न्यायालय के आदेशानुसार सेवा स्थायीकरण एवं समायोजन करते हुए स्थायी कर्मी की तरह समस्त सुविधा देने की मांग है। इसके तहत समान काम के बदले समान वेतन की मांग है। कहा कि सरकार की ओर से इन मांगों पर कोई पहल नहीं हो रही है। ऐसे में संघ ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। काफी कम मानदेय होने के कारण मनरेगा कर्मियों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही समय पर मानदेय भी नहीं दिया जाता है।

ये कार्य होंगे प्रभावित : शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल से ¨सचाई कूप, डोभा, तालाब, ट्रेंच कटिंग, बकरी शेड, सुकर शेड, बिरसा मुंडा आम बागवानी, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास जैसी अन्य योजनाएं प्रभावित होंगी। पंचायत कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित होगा। योजना पंजी का संधारण, रोकड़ पंजी संधारण, सुखाड़ के मद्देनजर मजदूरों का नया जॉब कार्ड बनाना, रजिस्टर, शिकायत पंजी, जॉब कार्ड पंजी, सोशल ऑडिट सभा पंजी, डिमांड और भुगतान पंजी, वर्क रजिस्टर पंजी, सेट पंजी, सामग्री पंजी, मजदूरों का डिमांड पत्र पंजी, वार्ड सभा पंजी, ग्रामसभा पंजी का संधारण भी नहीं हो पाएगा। जिले के 13,651 मनरेगा योजनाएं प्रभावित होगी। जिसमें जामताड़ा प्रखंड के 2,353, फतेहपुर प्रखंड का 2,433, करमाटांड़ प्रखंड का 2,074, कुंडहित प्रखंड का 2,021, नाला प्रखंड का 1,903, नारायणपुर प्रखंड का 2,867 योजनाएं हैं।

chat bot
आपका साथी