केंदुआटांड़ में 108 साल से माता लक्खी की हो रही पूजा

फतेहपुर (जामताड़ा) दुर्गा पूजा के संपन्न होते ही क्षेत्र में लक्खी पूजा की धूम शुरू हो गई है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:38 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:38 PM (IST)
केंदुआटांड़ में 108 साल से माता लक्खी की हो रही पूजा
केंदुआटांड़ में 108 साल से माता लक्खी की हो रही पूजा

फतेहपुर (जामताड़ा): दुर्गा पूजा के संपन्न होते ही क्षेत्र में लक्खी पूजा की धूम शुरू हो गई है। मुख्य रूप से फतेहपुर प्रखंड की अगैया सरमुंडी पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में लक्खी पूजा धूमधाम से की जाती है। यहां करीब 108 साल से माता लक्खी की पूजा हो रही है। ग्रामीण हीरालाल खां, लक्ष्मी कांत मंडल, उदय कुमार खां, सुशील खां, अपूर्व खां, कन्हाई खां व कांचन चक्रवर्ती ने बताया कि यहां बंगला साल 1320 में पहली बार पूर्वजों के माध्यम से लक्खी माता की पूजा शुरू की गई थी। उस वक्त गांव में हैजा-कलरा जैसी बीमारी फैली हुई थी और लोग गरीबी से जूझ रहे थे। सुख शांति की गांव में कमी थी। इसके बाद पूर्वजों ने माता लक्खी की पूजा करने का निर्णय लिया। माता की पूजा शुरू होने के बाद गांव में सुख शांति व्याप्त हो गयी। तब से लगातार यहां माता लक्खी की पूजा की जा रही है। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। बुधवार को माता लक्खी की पूजा की जाएगी। इधर, लक्खी पूजा को लेकर बाजार में पूजा भंडार व फलों की दुकानों में भीड़ जुटने लगी है।

लक्खी पूजा की तैयारी अंतिम चरण में

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन के साथ ही लक्खी पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। बुधवार को मां लक्खी की पूजा-अर्चना होनी है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां लक्खी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जाएगी। प्रखंड क्षेत्र के बगरूडीह, तेल्क्यारी, करमाटांड़ बाजार, पीडब्ल्यू आई दुर्गा मंदिर, चरघरा रोड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में मां लक्खी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, करमाटांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में खीर और पुआ का वितरण प्रसाद के रूप में किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी