करमाटांड़ में मास्क जांच अभियान के खिलाफ हंगामा, दो पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र करमाटांड़ (जामताड़ा) मंगलवार को करमाटांड़ गणपत महतो चौक मुख्य बाजार और

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 08:11 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 08:11 PM (IST)
करमाटांड़ में मास्क जांच अभियान 
के खिलाफ हंगामा, दो पर प्राथमिकी
करमाटांड़ में मास्क जांच अभियान के खिलाफ हंगामा, दो पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : मंगलवार को करमाटांड़ गणपत महतो चौक मुख्य बाजार और सुभाष चौक मुख्य बाजार की सभी दुकानों व राहगीरों की मास्क जांच की गई। बिना मास्क वालों के खिलाफ जुर्माना रसीद काटी गई। अंचलाधिकारी गुलजार अंजुम के नेतृत्व में चले जांच अभियान में 18 लोगों से 1800 रुपये जुर्माना वसूला गया। बाजार के कई दुकान में जाकर बिना मास्क वाले दुकानदार और ग्राहकों पर कार्रवाई की गई। जांच अभियान से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने हंगामा किया तो उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

सीओ को देखकर बिना मास्क वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। जांच अभियान के दौरान अंचल अधिकारी से कुछ लोग भिड़ने की कोशिश किए और हो-हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने मास्क अभियान का विरोध किया। जांच अभियान के दौरान विद्युत कार्यालय के समीप सड़क पर बगैर मास्क के काशीटांड़ कि दिनेश मंडल ने जुर्माना देने से इन्कार किया। उसके खिलाफ थाना में प्राथमिक दर्ज कराई गई। जबकि काशीटांड के निजाम अंसारी उर्फ छोटका ने मास्क जांच के दौरान काफी हो-हंगामा किया। उसने अभद्रता दिखाई और मास्क जांच नहीं करने का दबाव बनाया। अंचलाधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया। मौके पर बीसीओ थियोफिल टुडू, एएसआइ राम किशोर पाल, कर्मचारी अरुण दास, हितेश कुमार दास, लिलटो हेंब्रम, अमीन महताब अंसारी, पोरेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, गुरुदेव यादव, महबूब अंसारी आदि मास्क जांच अभियान में शामिल थे।

chat bot
आपका साथी