पूर्ण लॉकडाउन में बाजार बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

जामताड़ा/ मिहिजाम महामारी नियंत्रण को लेकर शनिवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह सुबह छह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 06:21 PM (IST)
पूर्ण लॉकडाउन में बाजार बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
पूर्ण लॉकडाउन में बाजार बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

जामताड़ा/ मिहिजाम : महामारी नियंत्रण को लेकर शनिवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह सुबह छह बजे तक घोषित संपूर्ण बंदी रविवार को सुबह से शाम तक शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में काफी असरदार रही। पूर्ण बंदी से शहर-बाजार दिनभर सूना रहा। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। सब्जी मंडी से लेकर बाजार की दुकानें बंद थीं। जरूरतवाले लोग ही अपने घरों से बाहर निकले। लॉकडाउन के दौरान चौराहों पर पुलिस प्रशासनिक टीम तैनात रही। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। मिहिजाम में भी पूर्ण बंदी का काफी असर रहा।

कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए रोकथाम को राज्य सरकार को 38 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लेना पड़ा है। लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर चंद लोग ही दिखे। दूध की दुकानें तक नहीं खुलीं। बाहर से दूध की होनेवाली आपूर्ति ठप रही। सड़क पर कुछ फल वाले अपने ठेले पर फल बेच रहे थे पर ग्राहक की संख्या इक्का-दुक्का ही थी। लोग जरूरत की दवा खरीद रहे थे। शहर के कई चौराहों पर सन्नाटा पसरा था। सिर्फ पुलिस प्रशासन की टीम की सरगर्मी सड़कों पर दिखी। लोगों में कोरोना का खौफ साफ नजर आया। सड़क पर एक-दो लोग दिखे तो वे भी मास्क लगाए थे। गांधी मैदान के सब्जी मार्केट व गुदरी मार्केट पूरी तरह बंद था। एक भी दुकान नहीं खुली थी। सब्जी मार्केट से होकर एक-दो लोग घर जाते दिखे। सब्जी बाजार में सन्नाटा पसरा था। सुबह करीब 11:00 बजे जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजार में पूरी तरह सन्नाटा था। बाइक और स्कूटी से कुछ लोग सड़क से होकर गुजर रहे थे। पैदल चलनेवाले लोग नहीं के बराबर थे। शहर की सड़कें सुनी रहीं। वाहनों की आवाज गायब थी। थोड़ी-थोड़ी देर में लोग अपने वाहनों से होकर गुजर रहे थे।

-- अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी गश्ती में दिखे : घोषित पूर्ण लॉकडाउन को प्रभावकारी बनाने के लिए जिला मुख्यालय शहर में सुभाष चौक, इंदिरा चौक, अजंता चौक, पुराना कोर्ट परिसर, दुमका रोड स्थित बस स्टैंड समेत कई महत्वपूर्ण चौक-चौराहों में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए थे। अंचलाधिकारी मनोज कुमार व थाना प्रभारी संजय कुमार ने सुबह से शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पूर्ण बंदी की निगरानी करते रहे। कई जगह पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में एक दर्जन बगैर मास्क वाले लोग पकड़े गए जिन्हें जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। सीओ ने कहा कि पूर्ण बंदी रात तक सफल रही। बगैर मास्क के एक दर्जन लोगों से जुर्माना वसूला गया।

मिहिजाम शहर रहा सुनसान, मुहल्लों की दुकानों का शटर आधा खुला : संपूर्ण बंदी का असर मिहिजाम शहर के बाजारों में दिखा। सुबह से ही शहर से होकर गुजरनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग 419 पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर एक-दो वाहन ही गुजरे। राहगीरों का गमनागमन नहीं दिखा। केवल टीकाकरण के लिए ही लोग घर से टीका केंद्र जाते दिखे। हालांकि मुहल्लों व ग्रामीण इलाकों की कई दुकानों का आधा शटर खोलकर जरूरी सामग्री बेचते दिखे। बेसिक स्कूल प्रांगण में लॉकडाउन के दौरान अस्थाई प्रतिदिन लगनेवाली सब्जी मंडी पूर्ण रूप से बंद रही। इसके कारण लोगों को पश्चिम बंगाल के चित्तरंजन व रुपनारायणपुर से सब्जी की खरीदारी करनी पड़ी। इधर लॉकडाउन में पुलिस की पेट्रोलिग सघन रही। पश्चिम बंगाल से आनेवाले कई वाहन सड़कों पर दिखे।

chat bot
आपका साथी