विद्यासागर की जयंती पर मैराथन दौड़

जामताड़ा पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 202 वीं जयंती पर रविवार को भारत ज्ञान विज्ञान समिति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:23 PM (IST)
विद्यासागर की जयंती पर मैराथन दौड़
विद्यासागर की जयंती पर मैराथन दौड़

जामताड़ा : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के 202 वीं जयंती पर रविवार को भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई ने संत एंथोनी स्कूल परिसर में कई प्रकार के कार्यक्रम किए। विद्यासागर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सुबह 6:30 बजे संत एंथोनी स्कूल परिसर से खिलाड़ियों, विद्यार्थियों व खेल प्रेमियों की मैराथन दौड़ शुरू हुई जो पूरे बाजार भ्रमण करते हुए सुभाष चौक से पुन: वापस स्कूल परिसर पहुंची। मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने पुरस्कृत किया।

दोपहर बाद संत एंथोनी स्कूल के सभागार में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के जीवनी पर आधारित परिचर्चा हुई। एसडीओ ने कहा ईश्वर चंद्र विद्यासागर के विचार किए गए कार्य एवं प्रस्तावित कार्य समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके विचार को आत्मसात करते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करना है। तभी समृद्ध सशक्त परिवार, समाज, देश का निर्माण होगा।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. काशीनाथ चटर्जी ने कहा संस्कृत शिक्षा की शुभारंभ करनेवाले विद्वान में विद्यासागर की भूमिका अहम है। जरूरत है हम सभी एकजुट होकर ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी के अधूरे सपने को साकार करने की। मौके पर हिदी लेखक अजीत राय, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के कंचन गोपाल मंडल, चंडीदास पूरी, डाक्टर चंचल भंडारी ने सभा में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जीवनी पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी