बलिदान दिवस के रूप में मनी श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि

जामताड़ा बुधवार को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भारती

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:53 PM (IST)
बलिदान दिवस के रूप में मनी श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि
बलिदान दिवस के रूप में मनी श्यामा प्रसाद की पुण्यतिथि

जामताड़ा : बुधवार को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पौधरोपण व खाद्य सामग्री वितरण कर मनाया। इस अवसर पर जिले में संघ और भाजपा से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि देकर याद किया।

जामताड़ा नगर मंडल के वार्ड नंबर 10 स्थित सर्खेलडीह में भाजपा नगर अध्यक्ष पिटू गुप्ता की अध्यक्षता में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मौके पर प्रभारी सतीश सिंह, मुख्य अतिथि सह भाजपा नेता सह जामताड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल ने की। बीरेंद्र मंडल ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म पश्चिम बंगाल स्थित कोलकाता में हुई थी और आज ही यानी 23 जून 1953 को कश्मीर में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के पहले संसद में जवाहरलाल नेहरू के मंत्रीमंडल में उद्योग विस्तार मंत्री थे। परंतु डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद नीति के कारण जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर नेहरू जी से काफी विवाद चल रहा था जिससे उन्होंने नेहरू के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया और एक राष्ट्रवाद जैसे लोकतांत्रिक पार्टी जनसंघ का स्थापना 1951 में किया जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में मौजूद है। मौके पर सुशील गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय, नगर महामंत्री लखविदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष संजय साव, नगर मंत्री बृजेश रावत, कोषाध्यक्ष देवाशीष राय, अजय पांडेय, हृदय मंडल, जितेंद्र दुबे, युवा मोर्चा महामंत्री चंदन रावत, प्रदीप रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, मंडल प्रभारी अंगिभूती झा की मौजूदगी में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत राना की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र भलगढ़ा, बेना, सोनबाद, पोसोइ समेत अन्य मतदान केंद्रों में बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर जामताड़ा ग्रामीण के महामंत्री अभिजीत भंडारी, निमाई जी, रेंटू मंडल आदि उपस्थित थे। सतसाल गांव में भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश के एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहन शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश मंडल ने डॉक्टर मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक राजेंद्र राउत ने कहा कि डा. श्यामाप्रसाद प्रसाद मुखर्जी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत है। मौके पर राजेश यादव, रथु दास, गौरव यादव, राजीव सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित हुए। प्रखंड के गोराई नाला मंडल में कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान के बारे में बताया। भाजपा जिला मंत्री कुणाल सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को हमेशा याद कर उनसे प्रेरणा लेने की कोशिश करते हैं। बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी का पूरे जिले में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। मौके पर माथुर महतो, मुकेश महतो, बबलू महतो, सुमंत महतो, मनोज मंडल, सौरव मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी