मेन लाइन में खराबी, बिजली रही बाधित

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर-जामताड़ा 33000 केवीए मेन लाइन में खराबी आने के कारण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:33 PM (IST)
मेन लाइन में खराबी, बिजली रही बाधित
मेन लाइन में खराबी, बिजली रही बाधित

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर-जामताड़ा 33000 केवीए मेन लाइन में खराबी आने के कारण रविवार की दोपहर डेढ़ घंटे बिजली बाधित रही। रविवार की दोपहर ढाई बजे पोस्ता बहियार में 33000 केवीए में खराबी आने के कारण नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। स्थानीय बिजली मिस्त्री ने 33000 केवीए में आई खराबी को ठीक कर शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति आरंभ की। इससे लोगों को राहत मिली। डेढ़ घंटे बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। गौरतलब है कि जामताड़ा से नारायणपुर के जंगलपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन को बिजली मिलती है। यहीं से क्षेत्र में आपूर्ति होती है। अभी हाल ही में नारायणपुर- जामताड़ा 33000 केवीए मेन लाइन में मरम्मत का कार्य हुआ है। ऐसे में रह-रहकर खराबी आना मरम्मत की स्थिति पर सवाल खड़ा होता है।

chat bot
आपका साथी