महेशमुंडा चेकनाका में दूसरे अधिकारी की नियुक्ति

नाला(जामताड़ा) नाला थाना के महेशमुंडा चेकनाका पर अवैध वसूली को लेकर वीडियो वायरल के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:57 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:57 PM (IST)
महेशमुंडा चेकनाका में दूसरे अधिकारी की नियुक्ति
महेशमुंडा चेकनाका में दूसरे अधिकारी की नियुक्ति

नाला(जामताड़ा): नाला थाना के महेशमुंडा चेकनाका पर अवैध वसूली को लेकर वीडियो वायरल के मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार की ओर से प्रतिनियुक्त एएसआइ श्रीकांत यादव को निलंबित करने के बाद अब चेकनाका जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी संभाल रहे हैं। थाना स्तर से दूसरे एएसआइ को वहां प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं वीडियो वायरल मामले की जांच एसडीपीओ मनोज कुमार झा कर रहे हैं।

मालूम हो कि पिछले दिनों नाला एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे संथाल परगना के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने इस अंतरराज्यीय चेकनाका का काफी महत्व पूर्ण बताया था। खासकर दुमका उपचुनाव को लेकर। डीआइजी ने बताया था कि नाला पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नाला व कुंडहित थाना क्षेत्र बंगाल सीमा पर स्थित है। खासकर नाला-दुमका मुख्य सड़क के नाला थाना क्षेत्र स्थित महेशमुंडा चेकनाका काफी महत्वपूर्ण है। इस चेकनाका पर नियमित रूप से वाहनों की जांच करने के अलावा अन्य गतिविधियों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया था।

chat bot
आपका साथी