चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में महापरिनिर्वाण दिवस

मिहिजाम (जामताड़ा) चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में सोमवार को भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:09 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:09 PM (IST)
चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में महापरिनिर्वाण दिवस
चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में महापरिनिर्वाण दिवस

मिहिजाम (जामताड़ा) : चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में सोमवार को भारत रत्न डाक्टर भीमराव आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिरेका महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप सहित कई विभाग के उपस्थित वरीय अधिकारियों ने आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कश्यप सभी से डाक्टर आंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर सच्ची भावना से चलने की अपील की। ज्ञात हो कि चिरेका में प्रतिवर्ष डाक्टर आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस सादगी व सद्भाव पूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर चिरेका परिवार के वरीय अधिकारीगण, चिरेका अनुसूचित जाति, जनजाति एसोसिएशन, अनुसूचित जाति, जनजाति एसोसिएशन के सदस्यगण, कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी