मिहिजाम उप डाकघर में लिक फेल, उपभोक्ता परेशान

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) लोगों को आवश्यक कागजात व चिट्ठी-पत्री को एक शहर से दूसरे श्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:59 PM (IST)
मिहिजाम उप डाकघर में लिक फेल, उपभोक्ता परेशान
मिहिजाम उप डाकघर में लिक फेल, उपभोक्ता परेशान

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा): लोगों को आवश्यक कागजात व चिट्ठी-पत्री को एक शहर से दूसरे शहर व गांव तक पहुंचाने से जुड़े सरकारी माध्यम डाकघर की व्यवस्था इन दिनों दम तोड़ती नजर आ रही हैं। मिहिजाम नगर पर्षद क्षेत्र के हिलरोड में स्थित उप डाकघर में आए दिन लिक फेल होने से उपभोक्ता से लेकर कर्मी तक परेशान रहते हैं। यहां आबादी के अनुरूप डाकघर में सुविधा नदारद है। रोजाना लिक फेल होना इसकी नियति बन गई है। लिक फेल रहने से सबसे अधिक परेशानी बैंकिग प्रक्रिया में हो रही है। सामान्य वर्ग व गरीब लोगों को पैसे स्थानांतरण, डाक के माध्यम से पैसे का लेन-देन, पैसे की निकासी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इंतजार के अलावा उनके पास कोई विकल्प भी नहीं होता।

डाकघर में महीनों से लिक फेल की समस्या है। उपभोक्ताओं को तो परेशानी होती ही है, ऊपर से कार्यरत कर्मियों को भी लोगों की कड़वी बातें सुननी पड़ती है। डाकघर कार्यालय सूत्रों के अनुसार बोदमा रेलवे ओवरब्रिज बनने के दौरान बीएसएनएल का तार क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस वजह से लिक फेल हो गया है। बताया कि कुछ दिनों तक टू-जी कनेक्शन से संबंधित कार्य का निष्पादन किया जा रहा था। परन्तु टू-जी व्यवस्था भी बंद हो गई है। बताया कि उपभोक्ताओं का आवश्यक कार्य पूरा करने को उनके संबंधित कागजात जामताड़ा मुख्य डाकघर भेजा जाता है।

वर्जन : बीएसएनएल का तार ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है। तार मरम्मत के लिए कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी गई। समस्या से डाक विभाग के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लिक फेल रहने से बैंकिग संबंधित कार्य जामताड़ा डाकघर से पूरा किया जा रहा है। ---सेवावती हेम्ब्रम, उप डाक प्रभारी

chat bot
आपका साथी