सहाना मेंमकान-दुकान से लाखों की चोरी

संवाद सहयोगीजामताड़ा नगर थाना क्षेत्र के सहाना में बाबूजन मंडल व्यवसायी के घर व दुकान से च

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:27 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:14 AM (IST)
सहाना मेंमकान-दुकान से लाखों की चोरी
सहाना मेंमकान-दुकान से लाखों की चोरी

संवाद सहयोगी,जामताड़ा : नगर थाना क्षेत्र के सहाना में बाबूजन मंडल व्यवसायी के घर व दुकान से चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ाई है। तीस हजार नकद चोरों के हाथ लगा। इलेक्ट्रानिक्स दुकान से एलइडी समेत कई कीमती सामान व घर से सामग्री चोर अपने साथ ले गए। घर में कोई परिजन नहीं थे। पुत्र का इलाज कराने व्यवसायी तीन दिन पूर्व निकले थे। नगर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल की तलाशी लेने के दौरान पुलिस को एक मोबाइल बाहर पड़ा हाथ लगा। इसे संभवत: चोरों का ही समझा जा रहा है। पुलिस की पड़ताल इसी आधार पर आगे बढ़ रही है। फिलहाल थाना में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कार्रवाई चल रही है।

नगर पंचायत क्षेत्र के सहाना मोहल्ले में मंडल की दुकान को पहले चोरों ने अपना निशाना बनाया। दुकान मालिक बाबूजन मंडल ने बताया कि हम लोग तीन दिन पहले अपने बेटे के इलाज के लिए दुर्गापुर गए हुए थे। एसडीपीओ ने कहा कि चोर शीघ्र पकड़े जाएंगे।

chat bot
आपका साथी