कुंडहित पहुंचा एमटीयू 7029 धान बीज

कुंडहित (जामताड़ा) शुक्रवार को कुंडहित गोदाम में एमटीयू 7029 धान बीज पहुंचा। इस दौरान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:02 PM (IST)
कुंडहित पहुंचा एमटीयू 7029 धान बीज
कुंडहित पहुंचा एमटीयू 7029 धान बीज

कुंडहित (जामताड़ा) : शुक्रवार को कुंडहित गोदाम में एमटीयू 7029 धान बीज पहुंचा। इस दौरान बीटीएम सुजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व में कुंडहित लैंपस को 75 क्विटल धान बीज उपलब्ध कराया गया था, लेकिन स्थानीय किसानों की मांग पर जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया के निर्देश पर कुंडहित स्थित नदिया मंडल के गोदाम में एमटीयू 7029 प्रजाति धान बीज का 666 बोरा उपलब्ध कराया गया। जिसे 17.75 रुपया प्रति किलोग्राम की दर से किसानों के बीच वितरण करने को कहा गया। साथ ही सभी लैंपस संचालकों को कुंडहित गोदाम से धान बीज उठाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि एमटीयू धान बीज 160 दिन में तैयार हो जाता है। साथ ही कम पानी में अच्छा उपज होता है। उन्होंने बताया कि यह धान प्रति हेक्टयर 40 क्विटल की दर से उत्पादन होता है। मौके पर नदिया मंडल, गौर रवानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी