कुंडहित हमलाकांड में छह आरोपितों को जेल

संवाद सहयोगी कुंडहित (जामताड़ा) पांच अक्टूबर को कुंडहित प्रखंड की आमलादही पंचायत के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:07 PM (IST)
कुंडहित हमलाकांड में छह आरोपितों को जेल
कुंडहित हमलाकांड में छह आरोपितों को जेल

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा): पांच अक्टूबर को कुंडहित प्रखंड की आमलादही पंचायत के चुटियापाड़ा में जान मारने की नीयत से धुमड़ा टुडू को हमला कर जख्मी करने के मामले में गुरुवार रात कुंडहित पुलिस ने सभी छह आरोपितों को घर से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को सबों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पांच अक्टूबर को धानभस्का निवासी धुमड़ा टुडू साइकिल से बंगाल के जयपुर से सरसों पीसा कर घर लौट रहे थे। इसी बीच चुटियापाड़ा टोला के पास गांव के श्यामल सोरेन, बेदन मुर्मू, शिवधन मुर्मू, निर्मल मुर्मू, रामधन मुर्मू व मिहिर सोरेन ने उसपर हमला कर दिया। बचाओ के लिये आवाज देने पर सभी आरोपी भाग गए थे। घटना की प्राथमिकी कुंडहित थाना में दर्ज कराई गई थी। रात कुंडहित थाना के एएसआइ कमलेश यादव ने छापेमारी कर उक्त सभी छह आरोपी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी