प्रखंड से कोविड जन जागरूकता रथ को किया गया रवाना

फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर प्रखंड परिसर से कोविड 19 को लेकर गांव में जागरूकता फैलान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:46 PM (IST)
प्रखंड से कोविड जन जागरूकता रथ को किया गया रवाना
प्रखंड से कोविड जन जागरूकता रथ को किया गया रवाना

फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर प्रखंड परिसर से कोविड 19 को लेकर गांव में जागरूकता फैलाने के निमित्त बुधवार को बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी व सीओ पंकज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रथ को रवाना किया। जागरूकता रथ के जरिए आसनबेड़िया व बनुडीह पंचायत के लोगों को कोविड से बचाव व उसके नियमों के अनुपालन के बाबत जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि कोरोना की जंग तभी जीती जा सकती है, जब सभी लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा लेंगे। सरकार इसके लिए जगह-जगह शिविर लगवा रही है। सभी लोग जागरूक होकर कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं। साथ ही आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मौके पर हरिपद रूईदास, पीयूष कांति घोष, राजकिशोर यादव, गिरधारी दास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी