खुशबू देवी बनीं पदमपुर ग्राम की जल सहिया

मुरली पहाड़ी (जामताड़ा) नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड़ पंचायत के पदमपुर ग्राम में ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:17 PM (IST)
खुशबू देवी बनीं पदमपुर ग्राम की जल सहिया
खुशबू देवी बनीं पदमपुर ग्राम की जल सहिया

मुरली पहाड़ी (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड के टोपाटांड़ पंचायत के पदमपुर ग्राम में ग्राम जल स्वच्छता समिति का गठन हुआ। बुधवार को मुखिया सकिता हेंब्रम की उपस्थिति में ग्रामीणों की एक आम सभा आयोजित हुई। जिसमें इस समिति की विशेषताएं बताई गई और इसका गठन का कार्य पूरा किया गया।

मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार ने वैसे सभी गांव में समिति का गठन करने का निर्देश दिया है, जिसमें अब तक इसका गठन नहीं हुआ था। जल शक्ति अभियान के तहत सरकार गांव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलानेवाली है। गांव को स्वच्छ रखना, ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना आदि महत्वपूर्ण कार्य की जवाबदेही ग्राम जल स्वच्छता समिति को मिलने वाली है। इसलिए आप सभी सक्रिय महिलाओं की एक टोली समिति के रूप में गठित करें। उपस्थित लोगों ने समिति का जल सहिया सह कोषाध्यक्ष खुशबू देवी तथा उपाध्यक्ष मंजू सिंह को मनोनीत किया। इस समिति के पदेन अध्यक्ष मुखिया सकिता हेंब्रम को बनाया गया। समिति में अन्य नौ महिला सदस्यों को शामिल किया गया। मौके पर मुन्नी देवी, कौशल्या देवी, सुलोचना देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी