पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की हिदायत

फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर पुलिस ने बाजार में माइकिग कर दुकानदारों समेत आम लोगों को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:05 PM (IST)
पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की हिदायत
पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की हिदायत

फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर पुलिस ने बाजार में माइकिग कर दुकानदारों समेत आम लोगों को पूर्ण लॉकडाउन की जानकारी दी। कहा कि शनिवार शाम से रविवार तक पूरी तरह से लॉक डाउन रखने की घोषणा सरकार ने की है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के प्रतिष्ठान व वाहन बंद रखने का आदेश दिया गया है। पूर्ण लॉकडाउन के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर कोई दुकानदार दुकान खोलकर सामग्री बेचते हुए पकड़े जाते हैं तो वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। लॉकडाउन के उल्लंघन करनेवालों को चिह्नित कर कार्रवाई भी की जाएगी। मौके पर एएसआइ मिथिलेश कुमार, चंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी