कमी दिखी तो बिस्तर समेटकर घर जाने को रहें तैयार

इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो और बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने सिकरपोसनी जाकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 08:25 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 08:25 PM (IST)
कमी दिखी तो बिस्तर समेटकर घर जाने को रहें तैयार
कमी दिखी तो बिस्तर समेटकर घर जाने को रहें तैयार

करमाटांड़/नारायणपुर/मुरलीपहाड़ी : संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार का प्रस्तावित जामताड़ा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम 26 से 29 जनवरी के बीच तय की गई है। इसको लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो और बीडीओ पल्लवी सिन्हा ने सिकरपोसनी जाकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

मनरेगा संबंधित सभी दस्तावेज, सात रजिस्टर एवं अभिलेख से संबंधित सभी कागजात व दस्तावेजों की जांच की। वहीं, योजना से संबंधित बोर्ड नहीं देखकर तुरंत बोर्ड लगाने के लिए कहा गया। मौके पर जामताड़ा की एपीओ अनूप कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील पंडित, जूनियर इंजीनियर कमलेश मंडल आदि उपस्थित थे। पबिया और मदनाडीह में हुई मनरेगा योजनाओं की जांच : प्रशिक्षु उप समाहर्ता विजय महतो ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड की पबिया और मदनाडीह पंचायत में मनरेगा योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने कहा कि प्रावधान के अनुरूप मनरेगा योजना चलनी चाहिए। इसमें पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता, मैट आदि का कार्य दिखना चाहिए। मनरेगा की सभी सात पंजियों का बेहतर ढंग से संधारण भी हो इसके अलावा अन्य दस्तावेज भी पूरी तरह अपडेट रहे इस दिशा में पहल करनी है। दीदी बाड़ी योजना में उन्होंने कहा कि यह सरकार की बहुत ही अच्छी योजना है। घर पर ही खेती करें और इसके एवज में सरकार से मजदूरी भी मिलेगी। घर पर ही पौष्टिक आहार भी उपलब्ध होगा। इसलिए लाभुक पूरे मन से दीदी बाड़ी योजना का संचालन करें। अधिकारी ने कार्यस्थल पर जाकर तालाब निर्माण, डोभा निर्माण, कूप निर्माण आदि योजनाओं को देखा तथा मास्टर रोल को रोकड़ से मिलान भी किया। इस अवसर पर उनके साथ बीपीओ विद्युत मुर्मू, रोजगार सेवक रामकरण हेंब्रम, नेपाल कुमार आदि उपस्थित थे। मनरेगा योजना का निरीक्षण के लिए केंद्रीय टीम नारायणपुर और करमाटांड़ प्रखंड आने वाली है। इस निमित उससे पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों को जांच कर अपडेट किया जा रहा है। दो दिन में सुनिश्चित कर लें पंजी का संधारण :

केंद्रीय टीम आगमन के पूर्व रोजगार सेवक पंचायत भवन में सभी पंजी का संधारण करना सुनिश्चित कर लें। यदि टीम के अधिकारी के समक्ष किसी प्रकार की कमी दिखी तो बोरा बिस्तर समेटकर घर जाने को भी तैयार रहें। बीडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने नारायणपुर पंचायत भवन के निरीक्षण के क्रम में कर्मियों को यह निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं का अभिलेख, विभिन्न प्रकार के पंजी आदि का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कई कमियां दिखी। कमी देखकर बीडीओ ने रोजगार सेवक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा अभी भी दो दिन समय है। दो दिन के अंदर सभी प्रकार के पंजियों को दुरुस्त कर लें। धरातल में जिन योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है उसको कागजी तौर पर भी पूर्ण रखना चाहिए। मनरेगा के नियमावली का अनुपालन यदि सुनिश्चित नहीं होता है तो वरीय अधिकारी के कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ सकता है। मौके पर रोजगार सेवक नागेंद्र मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल कोल आदि उपस्थित थे।

प्राक्कलन के आधार पर योजना निर्माण सुनिश्चित करें : जल संचयन के योजनाओं में गहराई का ख्याल रखें। गहराई दस फीट करने का प्राक्कलन है तो वह निश्चित ही होना चाहिए। ऐसा नहीं कि निर्माण के दौरान उसे नौ फीट में ही समाप्त कर दें। प्रशिक्षु उप समाहर्ता विजय महतो ने नारायणपुर प्रखंड के पबिया पंचायत के निरीक्षण के क्रम में रोजगार सेवक को यह निर्देश दिया।

उप समाहर्ता ने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर दर्जनभर योजनाओं को देखा और जहां कमी पाई गई उसे दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि योजना प्रारंभ होने के पूर्व बोर्ड का निर्माण अवश्य करना चाहिए। मजदूरों की सुविधा का भी ख्याल हमेशा रखना चाहिए। मनरेगा सिर्फ योजना भर ही नहीं है बल्कि यह एक एक्ट है। इस एक्ट के जितने भी नियमावली है उसको जमीन पर भी दिखाना है। नियमावली को सिर्फ कागज कलम पर ही समेट कर कर्मी नहीं रखें। यदि उसे कागज कलम में ही सीमित कर देंगे तो मजदूरों को लाभ नहीं मिल पाएगा। मनरेगा एक्ट को तभी मजबूत किया जा सकता है जब इसका एक-एक नियम से मजदूर भी वाकिफ हो जाएं और योजना भी भौतिक रूप से दुरुस्त दिखे। निरीक्षण के दौरान कोई कमी नहीं दिखनी चाहिए यदि कमी दिखेगी तो नौकरी गंवाने को तैयार रहें। मौके पर कनीय अभियंता सुमन पंडित, रामकरण हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

9999

chat bot
आपका साथी