मिहिजाम नप क्षेत्र में प्लास्टिक बैग का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल

मिहिजाम (जामताड़ा)320 प्लास्टिक रोजमर्रा के कार्यो में एक अहम हिस्सा बन चुका है। जो सेहत क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:10 PM (IST)
मिहिजाम नप क्षेत्र में प्लास्टिक बैग का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल
मिहिजाम नप क्षेत्र में प्लास्टिक बैग का धड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल

मिहिजाम (जामताड़ा)320 प्लास्टिक रोजमर्रा के कार्यो में एक अहम हिस्सा बन चुका है। जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो रहा है। मिहिजाम, चित्तरंजन, रूपनारायणपुर या ग्रामीण क्षेत्र की लगभग सभी दुकानों में प्लास्टिक के बैग मिल जाएंगे। मिहिजाम के बाजारों में तो प्लास्टिक के थैले का उपयोग धड़ल्ले से बेखौफ चल रहा है। जबकि, सरकार के द्वारा प्लास्टिक के थैले का उपयोग पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन मिहिजाम नगर पर्षद के उदासीन रवैया के कारण बाजार में प्लास्टिक के थैले व कई सामग्री का बिक्री व उपयोग किया जा रहा है।

नगर पर्षद क्षेत्र में दुकानदारों को व्यवसाय करने के लिए ट्रेड लाइसेंस में प्लास्टिक के थैले आदि का उपयोग नहीं करने का शपथ दिलाई जाती है। बावजूद दुकानदार बेखौफ प्लास्टिक के बैग का उपयोग कर रहे हैं। हर सामान के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल कई तरिको से हो रहा है। चाहे दूध हो, तेल, घी, आटा, चावल, दाल, मसाले, कोल्ड ड्रिक, शर्बत, स्नैक्स, दवाएं, कपड़े हों या फिर जरूरत की दूसरी चीजें सभी में प्लास्टिक का इस्तेमाल हो रहा है। बाजार से फल या सब्जियां खरीदें तो वे भी प्लास्टिक की ही थैलियों का इस्तेमाल हो रहा है। लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं और फिर कूड़े में फेंक देते हैं। जो पर्यावरण को प्रदूषित करने में मददगार होती जा रही है। प्लास्टिक के थैलों का उपयोग पर जल्द रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो जाएग।

क्या कहते हैं नप अध्यक्ष : इस मामले में नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि समय-समय पर दुकानों का नीरिक्षण किया जाता है। प्लास्टिक थैले व सामग्री पर रोक लगाने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। लोगों से अपील करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि घर से बाजार खरीदारी करने निकलें, तो साथ में कपड़े का थैला लेकर निकले इससे प्लास्टिक का इस्तेमाल पर रोक लगने में सहायक होगी।

chat bot
आपका साथी