नाला में बारिश से बढ़ी परेशानी

नाला (जामताड़ा) पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। छठ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:43 PM (IST)
नाला में बारिश से बढ़ी परेशानी
नाला में बारिश से बढ़ी परेशानी

नाला (जामताड़ा) : पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। छठें दिन रविवार की दोपहर तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से रविवार को भी लोग हलकान रहे। बारिश के कारण किसान अपने खेतों में धान बीज की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। लोगों के मिट्टी घर की दीवारें दरकने लगी हैं, साथ ही दीवारें कमजोर होकर गिर भी रही हैं। शनिवार की रात को दलाबड़ पंचायत अंतर्गत सियारकेटिया गांव स्थित विभूति बाउरी के मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया है। इससे परिवार के लोग परेशानी में पड़े हैं। बाउरी ने बताया कि अब तक एक प्रधानमंत्री आवास तक नसीब नहीं हुआ। मिट्टी के घर में ही गुजारा करते हैं, लेकिन बारिश से वह भी घर ध्वस्त हो गया है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई।

chat bot
आपका साथी