कलवर्ट टूटने से बढ़ी परेशानी

बिदापाथर (जामताड़ा) रविवार को बिदापाथर थाना क्षेत्र के सालकुंडा गांव स्थित जैन मंदिर के समी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:41 PM (IST)
कलवर्ट टूटने से बढ़ी परेशानी
कलवर्ट टूटने से बढ़ी परेशानी

बिदापाथर (जामताड़ा): रविवार को बिदापाथर थाना क्षेत्र के सालकुंडा गांव स्थित जैन मंदिर के समीप कलवर्ट टूटने से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। कलवर्ट करीब 25 वर्ष पहले बनाया गया था। वर्तमान में काफी जर्जर था। हालांकि जर्जर कलवर्ट की मरम्मत की मांग ग्रामीण करते रहे हैं। प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई। रविवार को एक ट्रैक्टर कलवर्ट जैसे ही पार कर रहा था कि एकाएक टूटने से ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव से जैन मंदिर व खैरा, नाला जानेवाली सड़क पर स्थित कलवर्ट टूटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अविलंब प्रशासन से निर्माण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी