सड़क के अभाव में बारिश में गंतव्य की बढ़ जाती तीन किमी दूरी

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर से सिगरायडीह होते हुए पहाड़पुर पथ का निर्माण नहीं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:41 PM (IST)
सड़क के अभाव में बारिश में गंतव्य की बढ़ जाती तीन किमी दूरी
सड़क के अभाव में बारिश में गंतव्य की बढ़ जाती तीन किमी दूरी

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर से सिगरायडीह होते हुए पहाड़पुर पथ का निर्माण नहीं हो पाया है। यह इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। पूर्व में तो सिगरायडीह गांव के लोग पैदल ही जोरिया पार कर गांव जाते थे। झारखंड राज्य बनने के बाद लोधरिया जोरिया पर पुल बना और तब से ही सड़क निर्माण होने की बात कही जा रही है। 20 वर्षो के लंबे कालखंड के बाद भी यहां सड़क नहीं बन पाई है। यह प्रखंड क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गो में से एक है। दो-तीन पंचायतों को आपस में जोड़ने का मार्ग है। नारायणपुर सिगरायडीह पथ का निर्माण हो जाने से नारायणपुर, नारोडीह, बोरवा पंचायत आपस में जुड़ जाएंगे। उक्त पंचायत के लोग प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। अन्य दिनों में तो किसी प्रकार इस कच्चे मार्ग पर आवाजाही हो जाती है पर वर्षा के दिनों में आवागमन में परेशानी होती है। उबड़- खाबड़ सी इस जर्जर सड़क पर आवागमन करना परेशानी की बड़ी वजह है। बरसात में तो लोग तीन किमी से अधिक दूरी तय कर भागाबांध की ओर से आते जाते हैं।

क्या कहते हैं ग्रामीण : नारायणपुर- सिगरायडीह पथ का निर्माण करवाया जाना परम आवश्यक है। इस ओर पहल होनी चाहिए। सड़क नहीं रहने से आवागमन में काफी परेशानी होती है। सड़क नहीं बनना शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। प्रतिनिधियों ने इस और ध्यान ही नहीं दिया वर्ना सड़क बन गई होती।

---पंचानंद मंडल ग्रामीण, नारायणपुर

---20 वर्षो से सड़क निर्माण की केवल बातें ही होती आई है। धरातल पर काम नहीं हुआ। अन्य स्थानों पर तो सड़क बन गई परंतु इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सड़क नहीं बनने से तीन पंचायत के लोग प्रभावित हैं। बड़ी आबादी के लिए गंभीर समस्या है। जवाबदेह लोग अपनी जवाबदेही निभाएं।

---राजीव रवानी, ग्रामीण नारायणपुर।

---नारायणपुर-सिगरायडीह पथ का निर्माण होना जरूरी है। सड़क बनने से तीन पंचायत के लोगों को लाभ होगा तथा वह सीधे प्रखंड मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। कुछ दूर तक सड़क बनी है। इसके बाद में छोड़ दिया गया है। इस ओर पहल होनी चाहिए। इस महत्वपूर्ण पथ की ओर ध्यान नहीं दिया गया।

---नरेश हांसदा, ग्रामप्रधान चरकपानी

---सड़क निर्माण की मांग करीब 20 वर्ष पुरानी है। आज तक पूरी नहीं हो पाई है। क्षेत्र की प्रमुख मार्गो में से एक है। फिर भी सड़क की सुध नहीं ली जा रही। काफी दुखद है। नारायणपुर-सिगरायडीह पथ बनाने को मिलकर पहल करेंगे ताकि सड़क बन सके। सड़क बन जाने से लोगों को लाभ होगा।

----अंजना हेंब्रम, प्रमुख, नारायणपुर

chat bot
आपका साथी