विद्यालय के बेहतर संचालन में एसएमसी का अहम योगदान : परेशनाथ

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जबरदाहा वन में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:38 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:38 PM (IST)
विद्यालय के बेहतर संचालन में एसएमसी का अहम योगदान : परेशनाथ
विद्यालय के बेहतर संचालन में एसएमसी का अहम योगदान : परेशनाथ

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : शैक्षणिक अंचल नारायणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जबरदाहा वन में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन मरांडी तथा उपाध्यक्ष आलोकी हांसदा मनोनीत हुए। बुधवार को इस विद्यालय में प्रबंधन समिति के गठन के लिए पर्यवेक्षक परेशनाथ दुबे की उपस्थिति में अभिभावकों की बैठक हुई। बैठक के दौरान पर्यवेक्षक परेश नाथ दुबे ने कहा कि विद्यालय के बेहतर संचालन के लिए पुराने प्रबंधन समिति को समाप्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से अभिभावकों की एक कमेटी बनाई जानी है। इस कमेटी में ऐसे सदस्य को शामिल करें जो विद्यालय के प्रति सजग रहे और विद्यालय संचालन में अपनी रुचि दिखाएं। विद्यालय समाज की संपत्ति होती है और उसके संचालन में अभिभावकों का भी योगदान होता है । इसलिए सभी विचार-विमर्श करते हुए 12 सदस्यों को इस कमेटी का सदस्य बनाएं। इसमें छह महिला तथा छह पुरुष सदस्य होंगे। इस दौरान अभिभावकों ने 12 सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि को भी मनोनीत किया। मौके पर पूर्व मुखिया मुनि मरांडी, प्रधानाध्यापक बलराम सिंह, राकेश कांत रोशन, नलिन मुर्मू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी