करमाटांड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित

करमाटांड़ (जामताड़ा ) करमाटांड़ प्रखंड के गणपत चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:41 PM (IST)
करमाटांड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित
करमाटांड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित

करमाटांड़ (जामताड़ा ): करमाटांड़ प्रखंड के गणपत चौक बाजार स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को कोविड-19 के पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। प्रतिमा जुलूस करमाटांड़ गणपत चौक बाजार होते हुए हनुमान मंदिर, काली मंदिर होते हुए रेलवे फाटक आंबेडकर चौक पहुंचा। उसके बाद सुभाष चौक होते हुए सुखल पोखरा में माता का विसर्जन नम आंखों से किया गया। विसर्जन जुलूस में पूरे बाजार के लोग शामिल हुए। महिलाएं सिदूर भी खेलीं और परस्पर सौभाग्यवती की कामना की।

chat bot
आपका साथी