नम आंखों से की गई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

कुंडहित (जामताड़ा) शनिवार की रात कुंडहित थाना क्षेत्र की चार व बागडेहरी थाना क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:40 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:40 PM (IST)
नम आंखों से की गई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन
नम आंखों से की गई दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन

कुंडहित (जामताड़ा) : शनिवार की रात कुंडहित थाना क्षेत्र की चार व बागडेहरी थाना क्षेत्र की चार दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से की गई। विसर्जन गाजा-बाजा व जुलूस निकालकर किया गया। तालाबों के घाटों में देर रात तक विसर्जन का सिलसिला चलता रहा। कुंडहित थाना क्षेत्र के बाबूपुर, कुंडहित लोहरपाड़ा व अंबा, पालाजोड़ी व बागडेहरी थाना क्षेत्र के बागडेहरी, छोलाबेड़िया, मुड़ाबेड़िया में प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रतिमा विसर्जन के पहले माताओं ने मां दुर्गा के चरण में आलता, सिदूर, तेल-हल्दी लगाकर विदाई दी। महिलाओं ने सदा सुहागिन रहने के लिए परस्पर सिदूर लगवाई।

chat bot
आपका साथी