पेड़-पौधे हैं तो प्राणवायु आक्सीजन है : विस अध्यक्ष

नाला (जामताड़ा) मनरेगा योजना के तहत नाला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलाबनी गांव में पानी रोको पौधा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:08 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:08 PM (IST)
पेड़-पौधे हैं तो प्राणवायु आक्सीजन है : विस अध्यक्ष
पेड़-पौधे हैं तो प्राणवायु आक्सीजन है : विस अध्यक्ष

नाला (जामताड़ा): मनरेगा योजना के तहत नाला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिलाबनी गांव में पानी रोको, पौधा रोपो अभियान का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रविवार को नारियल फोड़कर तथा आम का पौधा लगाकर किया। तीलाबनी गांव के समीप क रीब तीन एकड़ जमीन पर 336 पौधे लगाए जाएंगे।

अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने आम बागवानी मिशन के तहत पौधारोपण करने तथा इमारती पौधे लगाकर आत्म निर्भर बनने को ग्रामीणों को जागरूक किया। अध्यक्ष ने कहा कि आज लगातार दो साल से कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी से पूरे देश, दुनिया अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर आक्सीजन के लिए देशभर में त्राहिमाम मचा हुआ था। आज पेड़-पौधों की कमी के कारण आक्सीजन की कमी का अहसास हुआ। कहा कि पेड़- पौधे की बगैर आक्सीजन की कल्पना ही नहीं की जा सकी। पेड़-पौधे हैं तो प्राणवायु आक्सीजन है। इसकी कमी दूर करने के लिए गांव-देहात में पौधारोपण करने की जरूरत है। पौधे लगाकर इसकी रक्षा भी करनी है। गांव के लोगों के समक्ष पर्याप्त जगह है। जहां पर पौधा लगाकर आत्म निर्भर बन सकते हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सरकार के विकास की एक कड़ी है। पदाधिकारी, कर्मचारी लगन पूर्वक जनता के काम के प्रति रुचि रखेंगे तो वैसे ही क्षेत्र का विकास होगा। डीडीसी अनिल सन लकड़ा ने भी ग्रामीणों को पौधारोपण करने को लेकर जागरूक किया। बीडीओ कौशल कुमार ने क्षेत्र में आमबागवानी योजना के कुल 168 एकड़ जमीन पर आम के पौधे व इमारती पौधा लगाने की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी