हॉकी व कुश्ती संघ मनाएगा ओलंपिक दिवस

जामताड़ा जिला हॉकी व कुश्ती संघ आगामी 22 जून को ओलंपिक दिवस मनाएगा। इसकी तैयारी को ले

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:26 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:26 PM (IST)
हॉकी व कुश्ती संघ मनाएगा ओलंपिक दिवस
हॉकी व कुश्ती संघ मनाएगा ओलंपिक दिवस

जामताड़ा : जिला हॉकी व कुश्ती संघ आगामी 22 जून को ओलंपिक दिवस मनाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को दोनों संगठनों के पदाधिकारियों की जूम के माध्यम से तैयारी बैठक हुई। बैठक में चर्चा किया गया कि 23 जून 1894 को आधुनिक ओलंपिक खेलों के जन्म पर दुनियाभर में ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। सैकड़ों लोग-नव युवक-युवितयों से लेकर बुजुर्ग तक-खेल आयोजनों, प्रदर्शनियों, संगीत और शैक्षिक संगोष्ठियों में भाग लेकर ओलंपिक दिवस मनाते हैं। लक्ष्य उम्र, लिग या एथलेटिक क्षमता की परवाह किए बिना खेल में भागीदारी को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों कि सक्रियता इस दिन खेल के प्रति दिखाई देती है। यह अभियान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सभी को खेलों में भाग लेने के अवसर प्रदान करने के बारे में है।

ओलंपिक दिवस 2021 पर इस वर्ष भी डिजिटल गतिविधियों के माध्यम से ताकत, सकारात्मकता और समावेश के संदेश को फैलाने के लिए हॉकी जामताड़ा और जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के संयुक्त प्रयास से 22 जून को दिवस मनाया जाएगा। जूम एप के माध्यम से जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भैया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ओलंपिक से संबंधित विषय पर हॉकी के खिलाड़ियों से हॉकी से संबंधित विषय पर कुश्ती के पहलवानों से कुश्ती से संबंधित विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करना है। कोरोना महामारी के समय कैसे सुरक्षित रहे और आगे कैसे सुरक्षित रहना चाहिए, परिवार को कैसे सुरक्षित रखना चाहिए एवं समाज के लोगों को कैसे सुरक्षित रखना है घर पर रहते हुए कैसे सुरक्षित रहने चाहिए। कोरोना महामारी के समय घर पर रहते हुए कैसे और किस तरह अभ्यास करके अपने आप को फिट रखना है आदि बिंदु पर वीडियो संदेश खिलाड़ियों द्वारा निर्धारित समय तक बनाने हैं। हॉकी के खिलाड़ियों से हॉकी से संबंधित अभ्यास करते हुए एवं कुश्ती के पहलवानों से कुश्ती से संबंधित अभ्यास करते हुए वीडियो बनाने हैं। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा ओलंपिक दिवस ओलंपियन खिलाड़ियों व ओलंपिक गेम्स पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करना है। ओलंपिक दिवस, ओलंपिक मूल्यों आदि के महत्व पर लेख प्रतियोगिता 100 से 150 शब्दों तक लिखना है। सभी कुछ आनलाइन सुनिश्चित हुआ।

जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के सचिव दीपक दुबे ने कहा इस वर्ष 2021 में ओलंपिक टोक्यो में आयोजन होने जा रहा है। इसलिए विशेष रूप से हॉकी, कुश्ती ओलंपिक खेलों से संबंधित व कोरोना वायरस की विपत्ति पर काबू पाने से संबंधित बच्चों को जोड़कर छोटे-छोटे वीडियो संदेश के माध्यम से भी और वर्चुअल वेबिनार का भी आयोजन किया जाएगा। भारतीय ओलंपिक टीम को उत्साह वर्धन के लिए कार्यक्रम को बेहतर ढंग से करने का प्रयास कर रहे हैं। अपील की कि अपने जिले के सभी खिलाड़ी कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं और समाज को इसके लिए जागरूक भी करें। पूरे कार्यक्रम का जिला को-ऑर्डिनेटर हॉकी जामताड़ा के सचिव नितेश सेन को बनाया गया है। जूम मिटिग मुख्य रूप से हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष चंचल भंडारी, जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष अरुप मित्रा, हॉकी जामताड़ा के सचिव नितेश सेन, दीनबंधु सिंह, राहुल सिंह, सूरज पासवान, बापी दत्ता, इम्तियाज अंसारी, भास्कर चांद, परिणीता सिंह, कृष्ण कमल, अमित मंडल, अनीष रंजन, संजीव सेन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी