स्वास्थ्य मंत्री रिम्स ओपीडी चालू कराएं : डॉ इरफान

कोविड के लिए सभी डॉक्टर कर्मियों को लगाना सही निर्णय है लेकिन रांची के रिम्स में सभी ओपीडी सेवा बंद कर देना सही नहीं है। उक्त बातें जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने सोमवार को नारायणपुर में कहीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज कहां जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:34 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री रिम्स ओपीडी चालू कराएं : डॉ इरफान
स्वास्थ्य मंत्री रिम्स ओपीडी चालू कराएं : डॉ इरफान

संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) : कोविड के लिए सभी डॉक्टर, कर्मियों को लगाना सही निर्णय है लेकिन रांची के रिम्स में सभी ओपीडी सेवा बंद कर देना सही नहीं है। उक्त बातें जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने सोमवार को नारायणपुर में कहीं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज कहां जाएंगे। अगर दूसरे बीमारियों से लोगों की मौत होगी तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मांग की कि ओपीडी को नई व्यवस्था के तहत चालू रखा जाए। नारायणपुर आगमन पर उन्होंने कोरोना नियमों के तहत लोगों से मिले और आश्वस्त किया कि चिता ना करें। सावधान रहें। शारीरिक दूरी बनाकर रहें, मास्क पहनें और अनावश्यक इधर उधर ना घूमें। किसी को किसी प्रकार की परेशानी है तो तत्काल संपर्क करें। जामताड़ा में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक है इसे और बेहतर करने की दिशा में पहल होगी। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना हारेगा झारखंड और देश जितेगा। लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि गर्म पानी का सेवन करें, पौष्टिक आहार और दूध लें, व्यायाम करें। विधायक ने कहा कि प्रदेश की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री बहुत गंभीर है। लगातार बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं और लोगों के हित में निर्णय ले रहें है। लोगों की जान से बढ़कर कुछ नहीं है, सरकार लोगों की जान बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, गोलक यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी