वैट कम कर जनता को राहत दे सरकार : चैंबर

जामताड़ा जामताड़ा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा है कि पिछ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:36 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:36 PM (IST)
वैट कम कर जनता को राहत दे सरकार : चैंबर
वैट कम कर जनता को राहत दे सरकार : चैंबर

जामताड़ा : जामताड़ा चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा है कि पिछले 18 महीनों से पूरे विश्व के साथ-साथ भारत एवं हमारे झारखंड ने भी कोविड-19 का दंश को झेला है। व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। अभी कुछ समय से व्यापार और उद्योग धीरे-धीरे पटरी पर आ रहे हैं। ऐसे में झारखंड सरकार के द्वारा इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में 10 से 12 गुना की वृद्धि अनुचित है। उन्होंने वर्तमान समय में विद्युत शुल्क में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्र के द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद कई राज्यों ने अपने-अपने राज्यों में वैट घटाने की घोषणा की है। ऐसे में झारखंड सरकार को भी वैट में कमी कर झारखंड के लोगों को राहत देने का काम करना चाहिए। झारखंड सरकार अगर वैट में कमी करती है, तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी