गौतम बने झामुमो फतेहपुर प्रखंड उपाध्यक्ष

बिदापाथर (जामताड़ा) झामुमो के जुझारू व युवा नेता गौतम महतो को फतेहपुर प्रखंड कमेटी के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:51 PM (IST)
गौतम बने झामुमो फतेहपुर प्रखंड उपाध्यक्ष
गौतम बने झामुमो फतेहपुर प्रखंड उपाध्यक्ष

बिदापाथर (जामताड़ा): झामुमो के जुझारू व युवा नेता गौतम महतो को फतेहपुर प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी के जिला व प्रखंड कमेटी के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो ने जिस भरोसे व उम्मीद के साथ एक साधारण कार्यकर्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है, मैं उसी उम्मीद के साथ पार्टी के निर्देश का पालन करने का शत प्रतिशत प्रयास करूंगा। कहा कि किसी भी पार्टी का संगठन ही उसकी रीढ़ होती है। लोगों का झामुमो के प्रति विश्वास बढ़ा है। सर्वप्रथम झामुमो की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

chat bot
आपका साथी