किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को दस हजार पौधा लगाएगा वन विभाग

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) जलवायु अनुकूलन योजना के तहत वन विभाग नारायणपुर क्षेत्र के 27 गांव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:29 PM (IST)
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को दस हजार पौधा लगाएगा वन विभाग
किसानों को आत्मनिर्भर बनाने को दस हजार पौधा लगाएगा वन विभाग

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : जलवायु अनुकूलन योजना के तहत वन विभाग नारायणपुर क्षेत्र के 27 गांव में दस हजार आम के पौधे लगाएगा। करीब 13 हेक्टेयर में आम का फलदार पौधा किसानों के माध्यम से वन विभाग लगाने जा रहा है। किसान मनरेगा के बिरसा मुंडा बागवानी योजना की तर्ज पर पौधा लगाएंगे। विभाग ने डेढ़ सौ किसानों को चिह्नित कर लिया है। उनसे पौधा लगाने के लिए गड्ढे भी खोदवा दिए गए हैं। अभी किसान स्वयं अपने पैसे से गड्ढे की खुदाई खाद गोबर आदि की व्यवस्था में जुटे हैं। विभाग ने इन किसानों को आम का पौधा उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दिया है।

मंगलवार को वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में 40 किसानों के बीच आम्रपाली किस्म का आम का पौधा वितरित किया गया। वितरण कार्य वनरक्षी सपन पंडित ने अन्य कर्मियों के सहयोग से किया। इस बाबत वन रक्षी ने किसानों से कहा कि आम का पौधा बहुत ही अच्छे किस्म का है। इसे अपने यहां लगाएं और उसकी देखभाल करें। लगाने के दौरान जो भी राशि खर्च होगी, उसे वन विभाग आपके खाते में देगा। जितने पौधे को आप बचा सकते हैं, उतना ही पौधा आपको लगाना है। सरकार यह कभी नहीं चाहती कि लक्ष्य हासिल करने के लिए बिना इच्छा रखे किसानों से पौधा लगाएं। कहा आम का पौधा लगाकर आत्मनिर्भर बनने का एक अच्छा सुनहरा अवसर है । इस अवसर को सभी किसानों को नहीं गंवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पौधे लगाएंगे, उस स्थान की घेराबंदी की व्यवस्था अवश्य कर लें। उसे पशुओं से बचाएं। मौके पर चंदन कुमार, साजन कुमार, खीरू मंडल, चरकु राय, बुलू देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी