फुटबॉल टूर्नामेंट में कुसुम टीम विजयी

¨बदापाथर (जामताड़ा) : क्षेत्र के एसकेएम क्लब सालपतड़ा पहाड़पुर बलियापुर की ओर से सालपतड़ा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 05:27 PM (IST)
फुटबॉल टूर्नामेंट में कुसुम टीम विजयी
फुटबॉल टूर्नामेंट में कुसुम टीम विजयी

¨बदापाथर (जामताड़ा) : क्षेत्र के एसकेएम क्लब सालपतड़ा पहाड़पुर बलियापुर की ओर से सालपतड़ा गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित दिवारात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच लखियाबाद एवं कुसुम टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। अंतत: कुसुम टीम ने लखियाबाद टीम को एक गोल से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को नाला विधायक र¨वद्र नाथ महतो ने पुरस्कृत किया। विधायक ने कहा की खिलाड़ी हार से निराश ना हो, क्योंकि हारने वाले ही एक दिन जीतते हैं। सिर्फ अपना अभ्यास जारी रखें। कहा कि खेल की बदौलत झारखंड के कई युवक युवतियां देश ही नहीं विदेशों में भी परचम लहरा रही हैं। पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। खेल से करियर बनाया जा सकता है। टूर्नामेंट में कूल 48 टीम ने भाग लिया। मौके पर खामारबाद पंचायत के मुखिया प्रकाश मरांडी, उपमुखिया सत्यवान बास्क, ¨बदापाथर के पूर्व मुखिया सुनील हांसदा, मारुति ¨सह, अशोक महतो, साहेबलाल मुर्मू, लवेश्वर हेम्ब्रम, दिलीप बाउरी, नरायण महतो, निताई गोस्वामी एवं कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी