तीन लोगों की मौत के मामले में नारायणपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर-विद्यासागर मुख्य पथ पर मुर्गाडीह पुल के पास रजैया नदी में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:58 PM (IST)
तीन लोगों की मौत के मामले में नारायणपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
तीन लोगों की मौत के मामले में नारायणपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर-विद्यासागर मुख्य पथ पर मुर्गाडीह पुल के पास रजैया नदी में एक आइ 10 कार गिरने से तीन लोगों की मौत के मामले को लेकर नारायणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी सारण (छपरा) के मुकरेरा गांव निवासी रानू सिंह ने दर्ज कराई है। वे वर्तमान समय में भागलपुर में रहते हैं। उनके बयान पर थाना में कांड अंकित किया गया। भागलपुर के रामचंद्र प्रसाद सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह उर्फ गोलू, राणा रणधीर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सौरभ सुमन व नालंदा के सुनील त्रिपाठी के 26 वर्षीय सितांशु नयनम रांची रातू रोड से एक पुरानी कार खरीद कर वापस भागलपुर जा रहे थे। 30 जुलाई दिन दो बजे वे लोग रांची से भागलपुर के लिए निकले थे। उसी दिन रात नौ बजे के आसपास नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडीह में अंधेरी रात और बारिश के बीच चालक अविनाश सिंह का संतुलन बिगड़ने के कारण कार रजैया नदी में गिर गई। इससे अविनाश, सौरभ सुमन तथा सितांशु नयनम की मौत हो गई थी और रानू सिंह ही केवल उक्त घटना में बचे थे। नारायणपुर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया था तथा वाहन को पुलिस थाने ले आई है।

chat bot
आपका साथी