नारायणपुर में 40 घंटे ब्लैक आउट के बाद आई बिजली

नारायणपुर (जामताड़ा) 40 घंटे के बाद नारायणपुर में ब्लैक आउट की स्थिति से लोगों मुक्ति मिली है। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह तक आरंभ नहीं हो पाई। शुक्रवार की दोपहर दो बजे विद्युत आपूर्ति आरंभ हो पाई। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 06:45 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:45 PM (IST)
नारायणपुर में 40 घंटे ब्लैक आउट के बाद आई बिजली
नारायणपुर में 40 घंटे ब्लैक आउट के बाद आई बिजली

नारायणपुर (जामताड़ा) : 40 घंटे के बाद नारायणपुर में ब्लैक आउट की स्थिति से लोगों मुक्ति मिली है। विभाग के लाख प्रयास के बाद भी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह तक आरंभ नहीं हो पाई। शुक्रवार की दोपहर दो बजे विद्युत आपूर्ति आरंभ हो पाई। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।

गौरतलब है कि नारायणपुर प्रखंड के पबिया रानीडीह गांव के पास बुधवार रात चोरों ने 33,000 केवीए में दो बिजली का खंभा तोड़ दिया था। साथ ही छह पोल तार काट कर ले भागे थे। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। हालांकि गुरुवार को ही विभाग ने रानीडीह में खंभा गाड़ कर तार खींचने का कार्य पूर्ण कर दिया था। उसके बाद भी विद्युत आपूर्ति आरंभ नहीं हो पाई थी। जामताड़ा के रानीगंज के पास भी 33,000 केवीए की लाइन में तार काटा गया था जिसे शुक्रवार को जोड़ा गया। ब्लैक आउट की स्थिति रहने से इससे जुड़े व्यवसाय तो ठप ही रहे, छात्रों को पढ़ाई करने समेत अन्य कार्यो में भी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने शरारती तत्वों को चिह्नित कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं लोग : विभाग की लचर नीति के कारण लगातार बिजली संकट की स्थिति बनी रहती है। इससे उपभोक्ता परेशान होते हैं। अक्सर इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। विभाग ठोस व्यवस्था करे। वर्ना यहां के उपभोक्ता आंदोलन को बाध्य होंगे।

मीलू मंडल, ग्रामीण

..

नारायणपुर में पिछले दो दिनों से ब्लैक आउट की स्थिति थी परंतु इस ओर किसी का ध्यान नहीं था। यहां के जनप्रतिनिधि हो या विभागीय अधिकारी संकट में सभी मौन धारण किए रहते हैं। यहां के उपभोक्ताओं को एकजुट होकर आगे आना होगा तभी विद्युत समस्या का समाधान संभव है।

कपिल कुमार देय, ग्रामीण

..

रह-रह कर विद्युत आपूर्ति शरारती तत्वों को बाधित करते रहते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। विभाग को तेज गति से कार्य कर क्षेत्र विद्युत आपूर्ति आरंभ करवाना चाहिए पर ऐसा होता नहीं है। दो दिन इस बार संकट झेलना पड़ा।

मोहम्मद मुमताज, ग्रामीण

..

क्षेत्र के विद्युत संबंधी समस्या बहुत बड़ी समस्या है। इसका निराकरण जरूरी है। विभाग को व जनप्रतिनिधियों को इस ओर ठोस पहल करनी चाहिए ताकि ऐसी समस्या उत्पन्न ही न हो। बिजली नहीं रहने से सभी कार्य ठप हो जाता है। विद्युत आपूर्ति निर्बाध चाहिए।

प्रहलाद मंडल, ग्रामीण

chat bot
आपका साथी