फतेहपुर में रात भर गुल रही बिजली, लोग परेशान

फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर में आए दिन बिजली संकट से लोग जूझ रहे हैं। इसके बाद भी विभा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 05:23 PM (IST)
फतेहपुर में रात भर गुल रही बिजली, लोग परेशान
फतेहपुर में रात भर गुल रही बिजली, लोग परेशान

फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर में आए दिन बिजली संकट से लोग जूझ रहे हैं। इसके बाद भी विभाग कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। यहां चौबीस घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। सोमवार की सुबह करीब दस बजे से 33000 लाइन में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसके बाद शाम को 33000 लाइन में आई गड़बड़ी के कारण विभाग बिजली आपूर्ति नहीं कर सका। रात को बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मंगलवार को करीब ग्यारह बजे बिजली आई। यहां के उपभोक्ता लगातार बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। इससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी