बिना मास्क के आठ लोगों ने भरा जुर्माना

नारायणपुर (जामताड़ा) शुक्रवार को पांडेयडीह मोड़ में प्रशासन ने मास्क जांच अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:04 PM (IST)
बिना मास्क के आठ लोगों ने भरा जुर्माना
बिना मास्क के आठ लोगों ने भरा जुर्माना

नारायणपुर (जामताड़ा) : शुक्रवार को पांडेयडीह मोड़ में प्रशासन ने मास्क जांच अभियान चलाया। नारायणपुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ओम प्रकाश दास के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने सफर कर रहे लोगों का मास्क जांच किया। इस क्रम में आठ लोगों को बगैर मास्क के सफर करने के एवज में सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। लोगों को हिदायत दी गई कि बगैर मास्क के सफर न करें, साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करें और थोड़ी-थोड़ी देर में हाथों को साफ करते रहें। ये कोरोना से बचाव का प्रमुख उपाय है। प्रशासन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर बारी-बारी से मास्क जांच अभियान चलाया जाता है ताकि लोगों में जागृति आए और लोग मास्क का उपयोग करें। अधिकारी ने कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी के प्रति बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतें।

chat bot
आपका साथी