मुरलीपहाड़ी बुद्धिजीवियों की सक्रियता के कारण अशांत होने से बचा

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) बुद्धिजीवी व्यक्तियों के सक्रियता के कारण मुरलीपहाड़ी क्षेत्र को एक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:51 PM (IST)
मुरलीपहाड़ी बुद्धिजीवियों की सक्रियता के कारण अशांत होने से बचा
मुरलीपहाड़ी बुद्धिजीवियों की सक्रियता के कारण अशांत होने से बचा

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : बुद्धिजीवी व्यक्तियों के सक्रियता के कारण मुरलीपहाड़ी क्षेत्र को एक बार पुन: अशांत होने से बचा लिया गया। शुक्रवार को सोशल मीडिया खबर चली तो एक समुदाय के लोग आक्रोशित होने लगे, लेकिन समय रहते इसे रोकने में लोग कामयाब हो गए। दरअसल, नारायणपुर थाना क्षेत्र के फूलझरिया ग्राम के समीप कर्मा पहाड़ी बाबा पूजास्थल के पास प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ सिर का टुकड़ा मिलने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई। यह खबर करीब बारह बजे के आसपास क्षेत्र के विभिन्न वाट्सएप ग्रुप में दिखने को मिला। इसके बाद तनाव की स्थिति बनने लगी।

इस पूजास्थल में जब डाभा केंद्र ग्राम के कुछेक लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्हें प्रतिबंधित पशु का कटा सिर का कुछ भाग दिखा जिसे देखकर लोगों ने आक्रोश जताया। आक्रोशित ग्रामीण की बात पास के दूसरे समुदाय के एक दो व्यक्ति के पास पहुंची तो शांति भंग नहीं हो, इसके लिए उसी में से एक व्यक्ति ने उसे उस स्थल से हटा दिया और इसमें शामिल व्यक्ति की पहचान शीघ्र करने की बात कही। इस आश्वासन के बाद दूसरे पक्ष के लोग शांत हुए। इस मामले की सूचना नारायणपुर थाने को भी दी गई। पुलिस अधिकारी जांच करने पहुंचे। जांच में उस स्थल पर प्रतिबंधित पशु का सिर नहीं मिला। पुलिस उस स्थल से लौट गई। इस बाबत थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची थी, लेकिन उस स्थल पर किसी प्रकार का प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।

chat bot
आपका साथी