डा. अब्दुल मन्नान ने झामुमो का दामन थामा

जामताड़ा जामताड़ा विस क्षेत्र के झाविमो के पूर्व प्रत्याशी डा. अब्दुल मन्नान अंसारी ने बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:42 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:42 PM (IST)
डा. अब्दुल मन्नान ने झामुमो का दामन थामा
डा. अब्दुल मन्नान ने झामुमो का दामन थामा

जामताड़ा : जामताड़ा विस क्षेत्र के झाविमो के पूर्व प्रत्याशी डा. अब्दुल मन्नान अंसारी ने बुधवार को झामुमो का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर दुमका स्थित खिजुरिया में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम के समक्ष डा. अब्दुल मन्नान अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में आने का स्वागत किया। विदित हो कि डा. अब्दुल मन्नान अंसारी झाविमो के वरिष्ठ नेता एवं जामताड़ा विधानसभा से 2019 में झाविमो के टिकट से चुनाव लड़े थे।

मौके पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने कहा कि डा. अब्दुल मन्नान के झामुमो में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी काफी बल मिलेगा। इस दौरान असीत मंडल, इम्तियाज अंसारी, जमाल अंसारी, लालू अंसारी, सफीक अंसारी सहित अन्य ने डा. अब्दुल मन्नान का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी