राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ें, विकास को दें प्राथमिकता

जामताड़ा जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र के सहरपुरा गांव के ग्रामीणों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:21 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:21 PM (IST)
राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ें, विकास को दें प्राथमिकता
राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ें, विकास को दें प्राथमिकता

जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र के सहरपुरा गांव के ग्रामीणों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी से हनुमान मूर्ति स्थापित करने की मांग किया। मौके पर विधायक ने कहा कि मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करूंगा और कोरोना के बाद हजारों की संख्या में लोगों को धार्मिक अनुष्ठान में आमंत्रित करूंगा। अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण करने जा रहा हूं। जामताड़ा आइए और देखिए इरफान अंसारी किस तरह जगह-जगह मंदिरों की स्थापना कर रहे हैं। लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका प्यार और स्नेह मेरे हौसले को बढ़ाता है। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिस प्रकार से गरीब लोगों के बीच आते है, उन्हें मदद करते हैं गरीब की सेवा करते हैं ऐसे में सभी दिल से सम्मान करते हैं।

विधायक ने आग्रह करते हुए कहा कि राजनीति में धर्म नहीं लाना चाहिए। पढ़े लिखे शिक्षित युवा बेरोजगारी के कगार पर आ गए हैं। युवा एक ऐसा वर्ग है जिसे आसानी से भड़काया जा सकता है जो काम भाजपा कर रही है। विधायक ने कहा कि सभी को रोजगार से जोड़ने का काम कर रहा हूं। उन्होंने भेदभाव से बाहर निकलकर विकास को प्राथमिकता देने को कहा। मौके पर विश्वास रविदास ने कहा कि लोगों को विकास से जोड़ना है और आस्था पर कभी किसी के साथ चोट नहीं पहुंचने दूंगा। मौके पर मुखिया परेश मुर्मू, सुनील बाऊरी, कृष्णा बाऊरी, गणेश बाऊरी, अभय पांडेय, परिमल बाऊरी, परोस मुर्मू, बुलु दा, आरसी, विनोद क्षत्रिय, मुस्ताक, इम्ब्रिम अंसारी, इंतिजार अंसारी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी