संसद में विपक्षी का व्यवहार निराशाजनक

जामताड़ा संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा कामकाज में व्यवधान उत्पन्न करने का जो प्रयास किया जा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:45 PM (IST)
संसद में विपक्षी का व्यवहार निराशाजनक
संसद में विपक्षी का व्यवहार निराशाजनक

जामताड़ा : संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा कामकाज में व्यवधान उत्पन्न करने का जो प्रयास किया जा रहा है, इससे देश में संसद के प्रति नकारात्मक छवि बनती जा रहा है। विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस एवं उसके समर्थित दल के सांसद अकारण सदन के अंदर गतिरोध उत्पन्न करने का काम कर रहे हैं, जोकि सर्वथा निदनीय है। ये बातें भाजपा नेता वीरेद्र मंडल ने कही। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा का गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। सरकार ने अपने वादों के अनुसार तीनों कृषि कानून को वापस कर दिया गया है। कृषि उपज पर मूल्य निर्धारण के लिए एमएसपी पर कानून बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सरकार द्वारा पांच नाम वार्ता के लिए किसान संगठनों से मांगी गई है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए कुछ किसान संगठनों के नेताओं को भड़काने में लगा है।

chat bot
आपका साथी