सड़क दुर्घटना में देवघर निवासी बाइक सवार की मौत

बिदापाथर (जामताड़ा) बिदापाथर थाना क्षेत्र की नाला-जामताड़ा सड़क भाया बांदो के माधवा व डुमरि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:43 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में देवघर निवासी बाइक सवार की मौत
सड़क दुर्घटना में देवघर निवासी बाइक सवार की मौत

बिदापाथर (जामताड़ा) : बिदापाथर थाना क्षेत्र की नाला-जामताड़ा सड़क भाया बांदो के माधवा व डुमरिया गांव के बीच स्थित जोरिया पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार व्यक्ति के पुल के नीचे गिर जाने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के पालमा, आमडंगाल निवासी चालीस वर्षीय तेजनारायण सिंह के रूप में हुई है। घटना सोमवार देर रात की है।

सोमवार देर रात को तेजनारायण अपने लाल रंग के सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या जे एच 21जे 1010 पर सवार होकर धतुला से बांदो गांव की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर माधवा जोरिया के पुल से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। जोरिया के पत्थर से उसका सर टकरा जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर बिदापाथर थाना प्रभारी भास्कर झा व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा। इधर घटना की सूचना पर फुटाबांध, बांदो, श्रीपुर हिदलजोड़ी, पगला सहित दर्जनों गांव के उनके रिश्तेदार व शुभचितक पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के पश्चात स्वजनों को सौंप दिया है। जबकि पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी