चंचला मंदिर के दरवाजे के सामने पॉकेट गेट की मांग

जामताड़ा भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल की अगुवाई में रविवार को स्था

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:52 PM (IST)
चंचला मंदिर के दरवाजे के सामने पॉकेट गेट की मांग
चंचला मंदिर के दरवाजे के सामने पॉकेट गेट की मांग

जामताड़ा : भाजपा नेता सह नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल की अगुवाई में रविवार को स्थानीय लोगों ने जामताड़ा में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज के अभियंताओं से वार्ता कर चंचला मंदिर के गेट के सामने ओवर ब्रिज में पॉकेट गेट का प्रावधान करने की मांग की। जामताड़ा में रेलवे ओवरब्रिज का काम प्रगति पर है। ओवर ब्रिज मां चंचला के मुख्य द्वार के सामने से निकल रहा है। स्थानीय दुकानदारों व मंदिर प्रबंध कमेटी के साथ-साथ नगरवासियों की मांग पर मंडल ने ओवर ब्रिज के अभियंताओं से वार्ता की।

भाजपा नेता मंडल ने बताया कि मां चंचला जामताड़ा की कूल देवी है। इनकी महिमा विख्यात है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां की भक्ति एवं दर्शन पूजन के लिए नित्य दिन यहां पर हाजिरी लगाते हैं मां चंचला का महोत्सव वर्ष में एक बार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर निकलनेवाली शोभा यात्रा का एक रिकॉर्ड है। यात्रा में महिलाएं, कन्याएं भारी संख्या में भाग लेती हैं। इसको देखते हुए चंचला मंदिर के मुख्य दरवाजे से एनएससी मार्केट को जोड़नेवाले पॉकेट गेट बना चाहिए। ताकि भक्तों को साधारण दिनों में मां चंचला वार्षिक महोत्सव के दौरान आवागमन में असुविधा न हो। कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के अभियंताओं के साथ वार्ता बहुत ही सकारात्मक रहा साथ ही लिखित मांग पत्र सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी