सड़क हादसे में हेदलजारी गांव की महिला की मौत

संवाद सूत्र, ¨बदापाथर (जामताड़ा): ¨बदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतुला-पातुलिया सड़क बांदो गांव के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Jan 2019 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jan 2019 06:52 PM (IST)
सड़क हादसे में हेदलजारी गांव की महिला की मौत
सड़क हादसे में हेदलजारी गांव की महिला की मौत

संवाद सूत्र, ¨बदापाथर (जामताड़ा): ¨बदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतुला-पातुलिया सड़क बांदो गांव के समीप स्थित जोरिया के पुल के समीप बुधवार की रात को अज्ञात बाइक के धक्के से एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतका की पहचान जामताड़ा के हेदलजोरी गांव के विपिन ¨सह की पत्नी सरिता देवी (30) के रूप में की गई है।

हेदलजोरी निवासी विपिन ¨सह पत्नी सरिता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर जामताड़ा से वापस हेदलजोरी स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम मे आमजोड़िया गांव के आगे बांदो जोरिया के पुल के समीप उनकी बाइक पंक्चर हो गयी । उसके बाद पति-पत्नी मोटरसाइकिल धकेलते हुए घर जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अज्ञात अपाची ने सरिता देवी को जोरदार टक्कर मार दी। धक्के से महिला सड़क पर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अपाची सवार व्यक्ति घटना के बाद के मौके पर से बाइक लेकर भाग निकला। मालूम हो कि मृतका के छह व तीन वर्ष के दो छोटे-छोटे पुत्र हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। मृतका भाजपा के खैरा मंडल अध्यक्ष निपेन ¨सह के भाई की पत्नी थी। धतुला -पातुलिया निर्माणाधीन सड़क लोगों के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। लगभग चार साल से सड़क का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। नतीजतन आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है ।

chat bot
आपका साथी