बाइक की चपेट से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर (जामताड़ा) साहिबगंज-गोविदपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुरूडीह के स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:04 PM (IST)
बाइक की चपेट से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
बाइक की चपेट से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर (जामताड़ा): साहिबगंज-गोविदपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुरूडीह के समीप बाइक व साइकिल की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उठाकर सरमुंडी स्थित दीनबंधु पॉली निजी क्लीनिक ले गया। लेकिन घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया। बताया गया कि मुरूडीह निवासी युवक विश्वजीत चार फतेहपुर से घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पैशन प्रो बाइक संख्या जे एच 21 ई 8328 सीधे आकर युवक के साइकिल से टकरा गई। इससे साइकिल पर सवार युवक को गंभीर चोटें आई। बाइक चालक दुर्घटना के बाद बाइक को छोड़कर भाग गया। समाचार भेजे जाने तक बाइक ग्रामीणों के कब्जे में थी।

chat bot
आपका साथी