साइबर थाने की पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में

जामताड़ा गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा टाउन व साइबर थाना की पुलिस टीम ने रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:38 PM (IST)
साइबर थाने की पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में
साइबर थाने की पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में

जामताड़ा : गुप्त सूचना के आधार पर जामताड़ा टाउन व साइबर थाना की पुलिस टीम ने रविवार को देर रात जामताड़ा व नारायणपुर थाना क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी कर पांच साइबर आरोपित को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए पांचों आरोपितों से जामताड़ा टाउन थाना में सोमवार की सुबह से शाम तक पुलिस की गहन पूछताछ जारी है।

बताया जाता है कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनिया व मोचियाडीह, जबकि जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुद्धुडीह गांव में छापेमारी की गई। मौके पर लोकनिया गांव से प्रकाश दास, लक्ष्मण दास, अंकुश दास, जबकि मोचियाडीह गांव से मसूद अंसारी इसी प्रकार बुधुडीह गांव से एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ कहने से फिलहाल बच रहे हैं। हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर कई मामले का उद्भेदन करने में पुलिस की टीम जुटी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम ने कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

chat bot
आपका साथी