पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

नाला (जामताड़ा) शनिवार को पेट्रोल व डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:06 PM (IST)
पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना
पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

नाला (जामताड़ा) : शनिवार को पेट्रोल व डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नाला प्रखंड मुख्यालय स्थित सियारकेटिया कालीपाथर पेट्रोल पंप परिसर में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष गणेश मित्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष पंकज झा, जिला महासचिव समर माजि, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजय माजि, महिला मोर्चा की पूर्णिमा धर आदि शामिल हुए। इस अवसर पर देश में व्याप्त भ्रष्टाचार व मंहगाई चरम पर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे जनता त्राहिमाम है। इस अवसर पर तपन तिवारी, मृत्युंजय वनर्जी, मसिहूर रहमान, समसुल हक, मोहन माजि, दीपक मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी