कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम पुतला

जामताड़ा कमरतोड़ महंगाई व केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस कम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 08:15 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम पुतला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पीएम पुतला

जामताड़ा : कमरतोड़ महंगाई व केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार की देर शाम गांधी मैदान के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुक्ता मंडल के नेतृत्व में हुई। पुतला दहन के क्रम में कांग्रेसी समर्थकों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की देश में कमरतोड़ महंगाई, डीजल पेट्रोल का अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि के कारण देशवासियों को आर्थिक व बेरोजगारी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कांग्रेस 15 दिनों से पूरे देश में जनजागरण कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में आगामी 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी विशाल रैली का आयोजन किया जाना था। इससे घबराकर प्रधानमंत्री ने दिल्ली के राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम की अनुमति रद्द करवा दी। इसके विरोध में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सचिद्रनाथ घोष, कोषाध्यक्ष मनोरंजन मंडल, नगर अध्यक्ष सचिन रावत, प्रह्लाद राउत, मोहन मंडल, मनोज मंडल, राज मंडल, काजल मंडल, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष राकेश मंडल, कार्तिक मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी